फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार: अवैध क्लीनिक के पीछे चलाता था नर्सिंग होम, करता था लिंग परीक्षण

Sat, 15 Apr 2023 04:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि जिस नाम से क्लीनिक चलाता था वह स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर्ड नहीं है। उसी क्लीनिक के पीछे अवैध नर्सिंग होम चलाता था। उसी नर्सिंग होम के बेसमेंट में अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन रखकर लिंग परीक्षण करता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिंग परीक्षण करने और उसके बाद गर्भपात करने वाले झोलाछाप चंद्रमोहन सिंह को गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप के अलावा पीसीपीएनडी एक्ट और धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस क्लीनिक पर वह इलाज करता था, उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। अवैध क्लीनिक में अवैध रूप से मरीजों का इलाज करता था।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट रोड के मलंगस्थान पर केएम फार्मा क्लीनिक है। इस क्लीनिक पर चंद्रमोहन खुद को डॉक्टर कहकर मरीजों का इलाज करता था। इसी दौरान जंगल डुमरी नंबर एक टोला फैलहवा घाट निवासी सोनकली ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बहू पांच माह की गर्भवती थी।

इलाज के लिए केएम फार्मा क्लीनिक लेकर गए तो डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने जांच करते हुए बताया कि गर्भ में लड़की है और गर्भपात कराने के लिए दवा दे दिए। दवा खाने के बाद रक्तस्राव होने लगा। इस पर उसने पांच दिन तक क्लीनिक में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नियमों को दरकिनार कर अस्पतालों में हो रहा है लिंग परीक्षण और गर्भपात

हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां पर 11 अप्रैल को मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रमोहन सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। गुलरिहा एसओ संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


अवैध क्लीनिक के पीछे चलाता था नर्सिंग होम, करता था लिंग परीक्षण
पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि जिस नाम से क्लीनिक चलाता था वह स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर्ड नहीं है। उसी क्लीनिक के पीछे अवैध नर्सिंग होम चलाता था। पुलिस ने बताया कि उसी नर्सिंग होम के बेसमेंट में अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन रखकर लिंग परीक्षण करता था। पुलिस के पहुंचने से पहले उसने अल्ट्रासाउंड मशीन हटा दिया था। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें