फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, पिता ने एसएसपी से की थी शिकायत

Mon, 12 Jul 2021 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके की एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इलाके की एक 13 वर्षीय किशोरी, कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी बड़ी बहन की शादी चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई है। चार माह पूर्व किशोरी अपने बहन के वहां गई थी, वहीं पर खोराबार थाना क्षेत्र का एक युवक भी रिश्तेदारी में गया था। उसने गोपनीय तरीके से किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और किशोरी को चार माह से ब्लैकमेल कर रहा था। फोन कर बात करने के लिए दबाव बनाता था।

शनिवार को किशोरी की मां ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद किशोरी के पिता ने एसएसपी दिनेश कुमार पी से मोबाइल पर बात करके शिकायत की, जिसके बाद गुलरिहा पुलिस ने धारा 354क, 507 आईपीसी व 67आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें