फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साले पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, 31 जुलाई की रात में हुई थी घटना

Wed, 03 Aug 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि 31 जुलाई को आरोपी सिकंदर महादेव झारखंडी में स्थित ससुराल गया था। इस दौरान पत्नी सुनीता से किसी बात पर विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ा देख सुनीता के भाई करन ने हस्तक्षेप किया। बीच बचाव कर समझाने की कोशिश करने पर आरोपी ने पास में रखे चाकू से उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट इलाके के महादेव झारखंडी में ससुराल में साले पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को भैरापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को दोपहर बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गीडा के पेवनापुर निवासी सिकंदर के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि 31 जुलाई को आरोपी सिकंदर महादेव झारखंडी में स्थित ससुराल गया था। इस दौरान पत्नी सुनीता से किसी बात पर विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ा देख सुनीता के भाई करन ने हस्तक्षेप किया। बीच बचाव कर समझाने की कोशिश करने पर आरोपी ने पास में रखे चाकू से उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन व कंधे पर चाकू लगने से करन घायल हो गया। इसके बाद सिकंदर धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें