फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay chunav 2023: गोरखपुर मेयर पद के लिए खाता खुला, पार्षद के लिए 29 पर्चे दाखिल

Sat, 15 Apr 2023 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

18 को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच और 20 को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का दिन तय है। इसी तरह 21 को सुबह 11 बजे से प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा। चार मई को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान और 13 मई सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 18 गायत्री नगर झरना टोला से पार्षद के लिए पर्चा दाखिल करने पहुंची माया देवी एवं शोभा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के चाैथे दिन शुक्रवार को नगर निगम के मेयर पद पर भी नामांकन का खाता खुल गया। निर्दल के तौर पर कुल दो प्रत्याशियाें ने पर्चा दाखिल किया। इनमें हुंमायूपुर घसियारी टोला निवासी कौशल और जंगल तुलसीराम बिछिया की रहने वाली रीता पांडेय का नाम शामिल है।

विज्ञापन


वहीं, विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए 29 नामांकन हुए। इनमें दो प्रत्याशियों ने सपा की तरफ से पर्चा दाखिल किया, जबकि पार्टी ने अभी प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। चार दिनों में अब तक पार्षद पद के लिए कुल 41 नामांकन हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: छोड़िए भईया! अरसे बाद तो सीट सामान्य हुई... उम्मीदों पर फिर गया पानी
विज्ञापन


शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी नामांकन कार्य जारी रह। वार्ड नंबर 18 से सर्वाधिक तीन , वार्ड नंबर 17,38, 41, 44 व 54 से दो-दो तथा वार्ड 2, 14,15,20, 21, 23, 58,59, 61,69, 72, 79, 80 से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में शनिवार और रविवार को सभी राजनीतिक दल, अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देंगे। ऐसे में आखिरी दो दिनों में सर्वाधिक नामांकन होने की उम्मीद है। नामांकन पत्र 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।
 

विज्ञापन

वार्ड नंबर  नामांकन करने वाले पार्षद प्रत्याशी
2 संगीता
14 आप से कुंज बिहारी
15 सपा से अनुराधा
17 राजनाथ निगम, राजेश
18 माया देवी, शोभा देवी, संध्या गुप्ता
20 इंद्रजीत
21 जितेंद्र
23 अनिल कुमार यादव
34 मनोज कुमार यादव
35 विद्यावती
38 लक्ष्मीना, रविंद्र निषाद
39 चंद्रेश
41 राणा सिंह साहनी, जयंत
44 विजेंद्र, विनोद कुमार वर्मा
54 तनवीर आलम, मु. आसिफ
58 सहमद अली
59 साहिद अली
61 साहब
69 सारिका कुमारी
72 अभिषेक सिंह
79 अजय सिंह
80 पूनम सिंह

चुनाव पेज के मत्थे के लिए मैटर
18 को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच और 20 को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का दिन तय है। इसी तरह 21 को सुबह 11 बजे से प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा। चार मई को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान और 13 मई सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।

नगर निगम के महापौर और वार्डों के पार्षद पद के लिए क्रमश: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के वाणिज्य एवं इंजीनियरिंग संकाय में नामांकन की व्यवस्था की गई है। इसी तरह नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए संबंधित तहसीलों में पर्चा दाखिल करने के इंतजाम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें