फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, शिक्षक गंभीर

Wed, 08 Apr 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज/चौरीचौरा (गोरखपुर)। जिले में दो अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल शिक्षक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बड़हलगंज में उपनगर के बाईपास रोड स्थित डायमंड शोरूम के सामने मंगलवार अज्ञात वाहन की टक्कर से चंडी स्थान चिल्लूपार निवासी श्याम कुमार (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता गणेश ने बताया कि श्याम कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। जो क्षेत्र में इधर-उधर घूमते रहते थे।
वहीं चौरीचौरा थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में शिक्षक नरेंद्र भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गोरखपुर से स्कूटी से गौरी बाजार स्थित विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। बताया जाता है कि जिओ पेट्रोल पंप, चौरीचौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमहा भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। नरेंद्र भारती गौरी बाजार स्थित कंपोजिट स्कूल विनायक में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। इधर, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें