फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रास्ता भटके बाइक सवार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपराइच इलाके के हरखापुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन


गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के हरखापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरदेउरा निवासी अभिषेक भारती (25) पुत्र रामानंद अपनी पत्नी इंदु और 12 वर्षीय भतीजी निक्की के साथ पल्सर से चिउराडीह स्थित अपने भाई के ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रास्ता भटककर हरखापुर की ओर पहुंच गए। इसी दौरान हरखापुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर बसडीला रौसड़ निवासी राज (16) पुत्र सुरेश सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभिषेक भारती के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, राज के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की सूचना एंबुलेंस और डायल-112 पुलिस को दी गई थी लेकिन करीब एक घंटे तक मदद नहीं पहुंची। इस दौरान घायल सड़क पर पड़े तड़पते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें