फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन: पहले सोमवार पर उमड़ी आस्था... दिखा भक्ति का महासंगम

Tue, 04 Aug 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

- महादेव झारखंडी, बाबा मुक्तेश्वर नाथ, मानसरोवर और गोरखनाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, बेलपत्र और पुष्पों से जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की



गोरखपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्ति का महासंगम देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही भगवान शिव के दर्शन व जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की ओर से दर्शन-पूजन की सिलसिला पूरे दिन चला।
मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक सावन के सोमवार को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर व गोरखनाथ मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रति आस्था निवेदित की।
विज्ञापन

पूरे परिवार के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन सुबह से लेकर पूरे दिन करते रहे। मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


महादेव झारखंडी मंदिर के पुजारी रविंद्र नाथ ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था यहां देखने को मिली है। सुबह पांच बजे के बाद से ज्यादा भीड़ हुई है। पूरा मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। वहीं, बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी रामनाथ उपाध्याय ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालु कथा व रुद्राभिषेक भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें