फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान देवरिया जिले के पकड़ी बाजार निवासी आकाश यादव (23)और बड़हलगंज क्षेत्र के बगहा गांव निवासी गोलू यादव के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान मंटू यादव के रूप में हुई है।
बताया गया कि गोलू की रिश्तेदारी बड़हलगंज क्षेत्र के बरहता गांव में है। शुक्रवार को वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह आकाश और मंटू के साथ गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। चौतीसा नहर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान आकाश और गोलू की मौत हो गई। दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ गोला दरवेश ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें