फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सोनौली-दिल्ली के बीच एसी स्लीपर बस सेवा शुरू, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Mon, 13 Feb 2023 01:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

30 सीटर स्लीपर एसी बस में सौनौली से दिल्ली तक सफर करने के लिए यात्रियों को 2,784 रुपये किराया देना होगा। गोरखपुर से दिल्ली का किराया 2485 रुपये तय किया गया है, जबकि लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को 932 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार सौनौली-दिल्ली वाया गोरखपुर की बीच परिवहन निगम ने दो एसी स्लीपर बस सेवा की शुरूआत की है। रविवार की शाम एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह और आरएम रोडवेज पीके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

विज्ञापन


30 सीटर स्लीपर एसी बस में सौनौली से दिल्ली तक सफर करने के लिए यात्रियों को 2,784 रुपये किराया देना होगा। गोरखपुर से दिल्ली का किराया 2485 रुपये तय किया गया है, जबकि लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को 932 रुपये देने होंगे।

सौनौली से रोजाना शाम 5:30 बजे चलकर यह बस अगले दिन सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी। गोरखपुर से इस सेवा के छूटने का समय रात के 8:30 बजे तय है। दिल्ली से चलने वाली दूसरी बस शाम 5:30 बजे छूटकर अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


बस से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा के साथ ही यदि सीट खाली है तो बस में भी टिकट दिए जाने की सुविधा मिलेगी। बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर एआरएम गोरखपुर डिपो महेश चंद्र, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मनोज मणि व सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें