फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : प्रदेश में साइमा को तीसरा स्थान, छठवें स्थान पर रुखसार

विज्ञापन
मदरसा बोर्ड में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाली साइमा परवीन।
विज्ञापन
गोरखपुर। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकंडरी (मुंशी/मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा 2026 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। मुंशी/मौलवी परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में जिले की साइमा परवीन ने तीसरा और रुखसार बानो ने छठा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं, आलिम (सीनियर सेकंडरी) परीक्षा की टॉप टेन की सूची में जिले का कोई भी छात्र शामिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुंशी/मौलवी (सेकंडरी) परीक्षा में जामिया रजविया अहले सुन्नत में पढ़ने वाली साइमा परवीन ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 89.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, मदरसा अरबिया शमसुल उलूम में पढ़ने वाली रुखसार बानो ने प्रदेश में छठां स्थान पाया है। उन्होंने 88.17 प्रतिशत अंक मिले हैं।
परीक्षा में जिले के मदरसों के करीब 75 फीसदी परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के लिए 1086 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परिणाम घोषणा के बाद कामयाब छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्यादातर मदरसों के छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कई मदरसों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने खुशी साझा की। परीक्षा परिणाम मदरसा बोर्ड की वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर देखा जा सकता है। परीक्षाएं 9 से 14 फरवरी के बीच जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दो पालियों में हुई थी।
विज्ञापन



प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाली साइमा परवीन ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैंने उप्र मदरसा बोर्ड की सेकंडरी परीक्षा में अपने जिले में पहला और पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता मेरी मां सकीना खातून, पिता जफरुद्दीन और शिक्षक मुफ्ती शोएब रजा, मौलाना सिद्दीक, मुहम्मद उमर व अन्य शिक्षकों की दुआओं और मेहनत का नतीजा है। मेरी ख्वाहिश बड़ी आलिमा बन कर दीन व समाज की खिदमत करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें