सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान के पति और एक महिला के बीच मारपीट व गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रही थी, इसी को लेकर विवाद हुआ।
आरोप है कि प्रधान के पति ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की, जिसका पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर प्रधान के पति महिला से दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीओ स्तर से प्रकरण की निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधान के पति की डुमरी खास में गैस एजेंसी और गांव में सरकारी राशन दुकान भी संचालित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।