- छोटी दिवाली पर पांडेयहाता में महालक्ष्मी पूजा महोत्सव में की गई आरती
- गोरखनाथ, मोहद्दीपुर, पादरी बाजार और रेती चौक में भी स्थापित की गईं प्रतिमाएं
गोरखपुर। छोटी दिवाली पर शहर में मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की धूम रही। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की।
पांडेयहाता बिसाता मार्केट में महालक्ष्मी पूजा महोत्सव के तहत कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन कर भव्य आरती की। अध्यक्ष विजय पटवा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री विपिन पटवा, लवकेश पटवा, समय प्रसाद पटवा, दीपक पटवा, मनोज पटवा, राहुल पटवा, संगम त्रिपाठी और दुर्गेश गांधी पटवा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं, गोरखनाथ, मोहद्दीपुर, पादरी बाजार, कुनराघाट और रेती चौक समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी मां महालक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। शाम को आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को दिवाली के दिन पंडालों में लक्ष्मी व काली पूजन किया जाएगा।