फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईएएस: खुद को IAS बताकर युवक ने की शादी, लड़की वालों से ठगे 15 लाख रुपये- कर चुका है 2 शादी

Sat, 21 Mar 2026 12:06 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोप है कि प्रीतम निषाद ने खुद को अधिकारी बताकर पहले भी दो शादियां की हैं। वह न्यूज चैनल के इंटरव्यू, ऑफिस और नेताओं के साथ फोटो भेजकर लोगों का भरोसा जीतता है। बाद में रुपये लेकर भाग जाता है। लड़कियों की तस्करी में भी उसके शामिल होने के आरोप हैं। अपनी पहचान फर्जी आईएएस के तौर पर लोगों को बताता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र में आईएएस बताकर शादी करने और लड़की पक्ष से 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के लुधियात मोहल्ले के रहने वाले प्रीतम कुमार निषाद पर दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की साजिश रचने का भी आरोप है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर निवासी राधेश्याम कश्यप के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी रश्मि कश्यप के विवाह के लिए निषाद विवाह ग्रुप के माध्यम से रिश्ता देखा था। इसी दौरान इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के लुधियात मोहल्ले के रहने वाले प्रीतम कुमार निषाद का बायोडाटा मिला, जिसने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए मनीकपुर में तैनाती की बात कही थी।

परिजनों के मुताबिक, पहले दहेज न लेने की बात कही गई लेकिन सगाई से तीन दिन पहले आरोपी ने शादी में खर्च के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग कर दी। दबाव में आकर परिजनों ने सगाई के दिन 10 लाख रुपये और शादी के समय पांच लाख रुपये दे दिए। 11 मार्च को नंदानगर स्थित एक मैरिज लॉन में शादी कराई गई, जिसमें करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए।

पीड़ित पिता के अनुसार, बीते 12 मार्च को शादी में आए एक व्यक्ति से जानकारी मिली कि युवक फर्जी आईएएस है। इसके बाद जब परिजन इटावा में उसके बताए पते पर पहुंचे तो बेटी एक छोटे कमरे में मिली, जबकि आरोपी और उसकी बहन मौके से गायब हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि रास्ते में आरोपी उसे गोवा ले जाकर बेचने की साजिश रच रहा था। इसके बाद पीड़ित पिता ने कैंट थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पहले भी कर चुका है दो शादियां
आरोप है कि प्रीतम निषाद ने खुद को अधिकारी बताकर पहले भी दो शादियां की हैं। वह न्यूज चैनल के इंटरव्यू, ऑफिस और नेताओं के साथ फोटो भेजकर लोगों का भरोसा जीतता है। बाद में रुपये लेकर भाग जाता है। लड़कियों की तस्करी में भी उसके शामिल होने के आरोप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें