फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर स्टंटबाजी...बाइक सीज, पुलिस ये बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी

Sat, 21 Mar 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीपीगंज

सार

पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बाइक को सीज कर दिया गया है। पीपीगंज पुलिस ने दो दिन पहले स्टंटबाजी के एक अन्य मामले में दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
स्टंटबाजी में गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के सामने गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दो युवकों ने बाइक पर लगभग तीन मिनट खतरनाक स्टंटबाजी की। युवक बारी-बारी हेलमेट पहनकर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्टंट करते रहे, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलरिहा इलाके के सेमरा नंबर दो निवासी अंकुर वर्मा के रूप में हुई। ग्रामीण दिनेश, मनोज, राजमंगल सिंह, पलटूराम ने बताया कि स्टंटबाजी की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन

कई ड्राइवरों ने सावधानी बरतते हुए किसी तरह अपने वाहन निकाले। स्टंटबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बाइक को सीज कर दिया गया है।

दरअसल, पीपीगंज पुलिस ने दो दिन पहले स्टंटबाजी के एक अन्य मामले में दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनकी बाइक सीज कर दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें