फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिलक समारोह से लौटे युवक ने की खुदकुशी

Thu, 30 Apr 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी रामदरश यादव (35) ने मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामदरश यादव एक तिलक समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौटे थे। इसके बाद वह कैथवलिया गांव के पास स्थित घोठ पर बनी झोपड़ी में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर झोपड़ी के अंदर पड़ी तो वह फंदे से लटके मिले। इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान भास्कर तिवारी को दी गई, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रामदरश अपने परिवार के साथ पंजाब में रहते थे और इसी महीने गांव आए थे। उसकी पत्नी और बच्चे फिलहाल पंजाब में हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें