फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेला गया युवक सड़क पर घायल अवस्था में मिला, लखनऊ ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-लखनऊ इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई युवक मौत
विज्ञापन

-मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जताया हत्या की आशंका
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर सोमवार की रात एक बाइक सवार युवक घायल अवस्था में मिला। उसे इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया। मंगलवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस हादसा होने का दावा कर रही है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुहा गांव का निवासी करन कुमार (21) सोमवार रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहा था। रात करीब एक बजे तिनहवा तीराहे के पास वह बाइक सहित सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा था। गश्त कर रही पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया। वहां से भी डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ जाते समय करन कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के पिता दिनेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही है। पुलिस के अनुसार, करन कुमार की बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई थी। टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन उसके साथ के युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, ऐसा नहीं है। पुलिस मौके पर गई तो बिजली के पोल से बाइक टकराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल युवक की पहचान कराने के लिए फोटो खींचकर ग्राम प्रधानों को भेजी थी। गांव भलुहा के ग्राम प्रधान ने पहचान कर परिजन को सूचना दी। परिजन ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद करन की पहचान की। पिता दिनेश प्रसाद ने मंगलवार रात अहिरौली बाजार थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें