फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के भटगांवा गांव में सात नवंबर की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमरेश तिवारी अपने साले आशुतोष शुक्ला के साथ सुबह करीब आठ बजे जगदीशपुर जा रहे थे। तभी उसी गांव के विशाल गौड़ मोहन गौड़ ट्रैक्टर से छत ढलाई की मशीन लेकर तेज रफ्तार में आ रहा था। उसने एक निजी स्कूल के मोड़ के पास आशुतोष को टक्कर मार दी। हादसे में आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी देने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी दी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विशाल गौड़ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें