फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिलुआताल में सड़क किनारे बैठे युवक की डंपर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिलुआताल इलाके की घटना, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन


गोरखपुर। चिलुआताल के बैजनाथपुर में सड़क किनारे बैठे युवक को मिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया। इसमें घायल सहजनवां भक्सा के राजेश यादव (28) को मेडिकल काॅलेज भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई विवेक यादव की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस केस दर्ज किया है।
गीडा इलाके के भक्सा निवासी विवेक यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात 11:45 बजे उसके भाई राजेश किसी काम से बैजनाथपुर गए थे। घर आते समय रास्ते में डंपर ने भाई को कुचल दिया। गंभीर हालात में उन्हें बीआरडी मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पूछताछ में सामने आया कि कि राजेश बैजनाथपुर में रहकर मिट्टी खनन का कार्य करा रहा था। जिस डंपर से घटना हुई है वह उसकी बताई जा रही है। वह सड़क किनारे बैठा हुआ था, इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही डंपर अनियंत्रित होकर उसे कुचलते हुए चली गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आशंका है कि खनन अवैध रूप से हो रहा था।
विज्ञापन

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चिलुआताल पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें