फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहपुर में पुलिस की घेराबंदी देख भागे पशु तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात पशु तस्करों के आने सूचना पर अलर्ट हुई थी पुलिस
विज्ञापन


पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात पशु तस्करों की पुलिस ने घेराबंदी की। हालांकि पशु तस्कर गाड़ी की रफ्तार तेज कर भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। भागते समय एक राहगीर की कार में तस्करों ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से पशु तस्करों की पहचान में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके में देर रात पशु तस्करों के आने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। तस्करों को पकड़ने के लिए चारों तरफ से घेराबंदी करना शुरू किया। खजांची चौराहे के पास पशु तस्करों की पिकअप दिखी। पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप तेज रफ्तार में भगाने लगे। इस दौरान रास्ते में जा रहे राहगीर की कार में पिकअप से टक्कर दिया और भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार शाहपुर पुलिस जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र में पशु तस्कर के आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें