फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार खाने पुहंचे आइसक्रीम: गोलघर के बास्किन रॉबिंस के कोन में मिला कीड़ा, JSR गार्डेन के आउटलेट पर भी रोक

Sat, 24 May 2025 05:13 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह व देवेंद्र यादव एवं लेखपाल विजय गुप्ता बलदेव प्लाजा में आइसक्रीम खा रहे थे। नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव के हाथ में कोन वाली आइसक्रीम थी। इसके बीच कीड़ा दिखा तो अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आउटलेट संचालक से सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल एकत्र किया. आइसक्रीम कोन में मिला कीड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलदेव प्लाजा स्थित बास्किल रॉबिंस आइसक्रीम के आउटलेट में तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह दोपहर एक बजे आइसक्रीम खाने पहुंचे थे। उन्होंने आइसक्रीम में कीड़ा देख खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा।
विज्ञापन


दो आउटलेट के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं, दो स्थानों से चार नमूने लिए गए। कीड़ा मिलने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।कोन वाली आइसक्रीम में कीड़ा मिला, जिसे कंपनी के मानक के अनुसार आउटलेट में बनाया जाता है।

टीम ने बलदेव प्लाजा में स्नेह इंटरप्राइजेज में छापा मारकर आइसक्रीम के तीन नमूने लिए और कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान स्वच्छता की जांच की और रात में आइसक्रीम नहीं बनाने के निर्देश दिए। साथ ही टीम ने रात में कीड़ों को एक स्थान पर आकर्षित करने वाली लाइट एक से अधिक स्थानों पर जलाने के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह व देवेंद्र यादव एवं लेखपाल विजय गुप्ता बलदेव प्लाजा में आइसक्रीम खा रहे थे। नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव के हाथ में कोन वाली आइसक्रीम थी। इसके बीच कीड़ा दिखा तो अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आउटलेट संचालक से सवाल-जवाब किए।

तहसीलदार ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद टीम ने शहर में इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा। टीम ने जेएसआर गार्डेन, सिटी मॉल एवं ओरियन मॉल स्थित आउटलेट में कार्रवाई की। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह एवं नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

जेएसआर गार्डन और ओरियन मॉल के आउटलेट पर रोक
छापा मारने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जेएसआर गार्डेन एवं ओरियन मॉल के आउटलेट में बिलिंग पर रोक लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार दोनों आउटलेट में 100-100 रुपये के रजिस्ट्रेशन के कागजात थे, जबकि 12 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर होने पर 2000 रुपये शुल्क जमा करके लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

बास्किन रॉबिंस आइसक्रीम के आउटलेट पर कोन वाली आइसक्रीम में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी। मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शहर में कंपनी के चारों आउटलेट पर छापा मारा गया। जेएसआर गार्डेन एवं ओरियन मॉल के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई है। चार नमूने लिए गए हैं: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें