फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गीडा क्षेत्र की महिला से हुई जालसाजी, कई अन्य लोगों से भी ठगी का आरोप
विज्ञापन


गीडा। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर गीडा थाना क्षेत्र के खीरीडार (डोमरडाड) गांव निवासी रवींद्र की पत्नी वर्षा से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस के गांव की एक महिला और युवक पर ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में वर्षा ने बताया है कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोप है कि पिछले दिनों पड़ोस के गांव की एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से मुलाकात कराई। इसके बाद महिला और युवक ने तीन बार में करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। दोनों ने कुछ रकम खाते में ट्रांसफर कराई जबकि कुछ नकद ली। पीड़िता का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का दावा है कि आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र के कुछ अन्य लोगों से भी ठगी की है। कटाई-टीकर निवासी राकेश से 87 हजार और मठिया निवासी श्याम सुंदर से 46 हजार रुपये ठगने की बात सामने आई है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें