फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र से बीमा राशि हड़पने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। इंडसइंड बैंक से समूह लोन के तहत फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर बीमा राशि हड़पने के चर्चित मामले में गोला पुलिस ने एक और वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बांसगांव के भटौली बाजार निवासी रोजी पत्नी आजाद के रूप में हुई। रोजी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में इंडसइंड बैंक की गोला शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने पूर्व शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार सरोज समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि समूह लोन लेने वाली महिलाओं के पतियों के फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर बीमा कंपनियों से बीमा राशि हड़प ली गई। इस फर्जीवाड़े में बैंककर्मियों और लाभार्थियों की मिलीभगत सामने आई थी।
प्रारंभिक जांच में तत्कालीन विवेचक ने पूर्व शाखा प्रबंधक का नाम प्राथमिकी से हटाते हुए केवल महिलाओं को आरोपी बनाया था। इसके बाद नए विवेचक ने चार महिलाओं मोती, आयशा, साधना मौर्या और राजकुमारी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला तूल पकड़ने पर तत्कालीन एसएसपी ने एक बार फिर विवेचक बदलते हुए थाना प्रभारी गोला को जांच सौंपी और सीओ को प्रतिदिन व एसपी दक्षिणी को साप्ताहिक समीक्षा का निर्देश दिया था। नए सिरे से जांच में बीते पांच अप्रैल को अभय तिवारी, आशुतोष दुबे, संजय गिरि, जय कुमार और वारिश अंसारी को और जून में अरुण को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, नामजद कई आरोपियों को फरार घोषित कर एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। इसी क्रम में अब रोजी की गिरफ्तारी की गई है। रोजी वर्तमान में कस्बा गोला बड़ी मस्जिद के पास रहती थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राहुल शुक्ल ने बताया कि वांछित महिला रोजी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी बैंक प्रबंधक ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है। पुलिस का कहना है कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें