अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान महापौर व अ
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले नर्सिंग कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सीएमओ कार्यालय में प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनके योगदान को सराहा।
मेयर ने कहा कि नर्सेज स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उनकी भूमिका कुछ मामलों में चिकित्सक से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। चिकित्सा से जुड़ी सभी कड़ियों में नर्सिंग का प्रोफेशन कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। अच्छे नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार मर्ज को ठीक करने में भी मददगार होता है। सीएमओ ने सभी नर्सेज से अनुकरणीय कार्य कर मिसाल बनने की अपील की। नर्सिंग स्टाफ संध्या मधई, सरिता सिंह और नुजहत परवीन आदि ने कहा कि अर्से बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई इस पहल से उनका मनोबल बढ़ा है।
इस अवसर पर एसीएमओ आरसीएच डॉ. विनय पांडेय, डीआईओ डॉ. नंदलाल कुशवाहा, एसीएमओ डॉ. एनके द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश, सुनीता पटेल, पंकज आनंद, प्रभात रंजन सिंह, डॉ. अर्चना, उपेंद्र मणि आदि मौजूद रहे।