फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल सीमा पर 647 वाहनों का हुआ चालान, तीन सीज

Fri, 22 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल सीमा से सटे जिलों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमावर्ती थानों की पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
विज्ञापन

अभियान के तहत कुल 1847 वाहनों और 2278 लोगों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 647 वाहनों का चालान किया गया, जबकि कागजात नहीं होने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 4.07 लाख रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। यह विशेष अभियान एडीजी जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलाया गया।
अभियान में नेपाल सीमा से जुड़े जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। एडीजी के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सीमा क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें