फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी...पंपों पर सुबह से लगी लंबी लाइन

Fri, 22 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर व देहात क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी जैसा माहौल है। बृहस्पतिवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की लाइन लग गई। वाहनों के साथ कुछ लोग गैलन लेकर भी लाइन में लगे रहे। कई जगह के पंप पर तेल नहीं था। गोरखनाथ स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन आगे पीछे करने को लेकर मारपीट की घटना भी हुई। लोगों ने बीच-बचाव मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे शहर के कुछ पंपों पर खुलने से पहले ही लाइन लग गई। पादरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से लाइन लगी रही। दोपहर बाद तक भीड़ रही। वहीं पादरी चौक पर स्थित पंप पर तेल नहीं था। जेल बाईपास पर सुबह भीड़ ज्यादा रही, दोपहर बाद यहां तेल समाप्त हो गया।
टाउनहाल पर दोपहर लगभग एक बजे टैंकर आने का लोग इंतजार करते रहे। यहां लंबी लाइनें थीं। तेल भराने पहुंचे अशोक यादव ने बताया कि एक घंटे से खड़े हैं। टैंकर आया है, तेल लेकर ही जाएंगे। वहीं रेल म्यूजियम तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह 10 बजे भीड़ ज्यादा रही। दोपहर दो बजे तेल समाप्त हो गया। इसके बाद टैंकर के आने का इंतजार लोग करने लगे। इस दौरान बसें व अन्य वाहन बाहर खड़े रहे। रुस्तमपुर में भीड़ की वजह से पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन

गीता वाटिका स्थित पेट्रोल पंप पर तेल दिन भर नहीं मिला। गोलघर काली मंदिर स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों के साथ लोग गैलन लेकर डीजल लेने के लिए भी लाइन लगाए थे। डीजल लेने आए संदीप ने बताया कि वाहन को ले आने से तेल और खत्म होगा। इस कारण तेल के लिए गैलन लेकर आए हैं। वहीं मेडिकल काॅलेज रोड स्थित कई पंप पूरे दिन सूखे ही रहे।देर रात मेडिकल रोड के आईटीआई के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भीड़ ज्यादा रही।

जिले में आए तेल के लगभग 140 टैंकर
आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में बृहस्पतिवार को लगभग 140 टैंकर आए। इससे लगभग सभी पंपों को पर्याप्त तेल नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि जितनी मांग है उतना तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जिले में समस्या समाप्त करने के लिए लगभग 250 टैंकर तेल प्रतिदिन की आवश्यकता है।

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों को संयम बरतने की आवश्यकता है। लोग उतना ही तेल लें, जितनी जरूरत हो। तेल की कमी नहीं है। टैंकर लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें