फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी... मोबाइल टावर पर चढ़ी- पहले प्रेमी को बुलाने की थी योजना

Wed, 24 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

परिजनों का कहना था कि वह अभी केवल 14 वर्ष की है। उसके टावर पर चढ़ने की जानकारी पाकर ग्रामीण और परिजन वहां पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों समझाने के बाद बालिका को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
कैंपियरगंज में टॉवर पर चढ़ी किशोरी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। किशोरी ने प्रेमी को मौके पर बुलाने और वहीं शादी कराने की मांग शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी समझाकर सुरक्षित उतार लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किशोरी ने मोबाइल टावर पर चढ़ने से पहले पूरी योजना बनाई थी और अपने दोस्तों व आसपास के लोगों के माध्यम से प्रेमी को बुलाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समझाइश के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, किशोरी के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन वह उसी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी।

परिजनों का कहना था कि वह अभी केवल 14 वर्ष की है। उसके टावर पर चढ़ने की जानकारी पाकर ग्रामीण और परिजन वहां पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों समझाने के बाद बालिका को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

पुलिस ने न केवल बालिका को समझाया बल्कि परिजनों को भी बाल संरक्षण कानून और नाबालिगों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के नाबालिग होने के कारण मामला बाल संरक्षण कानून के तहत दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते नियंत्रण किया जा सके और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। किशोरी के परिजन भी अब पूरी तरह शांत हैं और पुलिस के मार्गदर्शन में बालिका को समझाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें