फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिंहवाहिनी चौक से आजाद चौक तक बनेगी स्मार्ट रोड

Wed, 30 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंहवाहिनी चौक से आजाद चौक वाया दुर्गा मंदिर तक करीब 1,200 मीटर लंबी और 15 मीटर चौड़ी सड़क को मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सांसद रवि किशन के प्रस्ताव पर अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) की टीम ने सड़क का स्थलीय जायजा लिया। नगर निगम अब इस सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजेगा। सड़क के साथ जलनिकासी, पैदल पथ, पथ प्रकाश समेत अन्य शहरी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
रुस्तमपुर ढाला से आजाद चौक, बगहा बाबा मंदिर होते हुए मलौनी बांध तक करीब तीन किलोमीटर सड़क को लोक निर्माण विभाग 20.34 करोड़ रुपये से डबल लेन बना रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि सांसद रवि किशन ने रुस्तमपुर ढाला से आजाद चौक तक की सड़क को सीएम ग्रिड्स योजना में स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें