सुबह वह अपने गांव के बच्चों को बस में बैठाने के बाद नारायणपुर, गोपालपुर और चंदौली गांव के कुल 11 बच्चों को बस में बैठा कर अन्य गांव के बच्चों को लेने जा रहा था। चालक का कहना है कि चंदौली गांव के पास ट्रेलर से ओवरटेक करने के दौरान बस का स्टीयरिंग जाम हो गया और बस सड़क के बाईं तरफ खाई में पलट गई, जिसमें चंदौली गांव के ओम कुमार और बेदौली गांव की आंशी के सिर में चोट लग गई।
उन्हें तत्काल दूसरे स्कूल के बस से गोला कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह ने बस चालक को मेडिकल के लिए भेज दिया। बताया कि ऐसा लग रहा था कि चालक नशे में था। आरटीओ को पत्र भेजकर अपने सर्किल के सभी स्कूलों के बसों फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कराऊंगा। और जो इस मामले में दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाही की जाएगी।