फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : प्रवेश के लिए अब 15 तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 16 व 17 जून को आवेदन की त्रुटियों को सुधारने के लिए विंडो खुला रहेगा।
विज्ञापन

डीडीयू में सत्र 2026-27 में स्नातक, परास्नातक समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं जून के अंतिम हफ्ते में शुरू कराए जाने के लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है। आठ जुलाई को नए सत्र का शुभारंभ होगा। इसे देखते हुए कोशिश है कि सात जून तक या उससे पहले प्रवेश परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं। जून के तीसरे हफ्ते में ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि 25 अप्रैल को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। कुछ अभ्यर्थी इंटर के अंकपत्र संबंधी त्रुटियों और जाति या निवास प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण तिथि विस्तार के लिए निवेदन कर रहे थे। इस पर विचार करते हुए छात्रहित में कुलपति ने पुनः तिथि विस्तार की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अब तक 31 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि इस सत्र में करीब 80 पाठ्यक्रमों की लगभग 12 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। यूजी, पीजी समेत डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व प्रमाणपत्र के पेशेवर पाठ्यक्रमों में करीब 31 हजार अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन पूर्ण किए हैं।

बोलीं कुलपति
नीट 21 जून को संपन्न हो रही है। इस वजह से विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं उसके बाद कराए जाने का निर्णय लिया गया है। नए सत्र के शुरुआत के साथ ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें