फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भगवान झूलेलाल की आज निकलेगी शोभायात्रा, पेपर लीक से जुड़ी भी होंगी झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर से अपराह्न तीन बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में भगवान झूलेलाल की आकर्षक झांकी और प्रतिमाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां भी शामिल होंगी। पेपर लीक और संपत्ति विवाद जैसे विषयों पर तैयार आठ झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन


महोत्सव की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर के विभिन्न झूलेलाल मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और आरती हुई। गोरखनाथ स्थित निजी पैलेस में भजन संध्या का आयोजन हुआ। अलवर से आए भजन गायक लवी कमल और उनकी टीम ने सिंधी व हिंदी भजनों की प्रस्तुति दी।

झूलेलाल सेवा मंडल के अध्यक्ष अर्जुन वालानी ने बताया कि शोभायात्रा जटाशंकर, कैलाश नगर, आर्य नगर, बक्शीपुर, अग्रसेन तिराहा और टाउनहाल होते हुए गोलघर पहुंचेगी। यहां यात्रा समाप्त होगी और प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए राजघाट ले जाया जाएगा। मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और विशिष्ट अतिथि गोरखनाथ मंदिर के द्वारिका तिवारी होंगे। वहीं सिंधी समाज के धर्म गुरु सांईं रविदास ने बताया कि शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास कार्यक्रम के तहत झांकियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें