फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुस्तमपुर-मलौली मार्ग : पाइपलाइन शिफ्टिंग शुरू, सड़क चौड़ीकरण के साथ चलेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रुस्तमपुर ढाला से आजाद चौक, बगहा बाबा मंदिर होते हुए मलौली बांध तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार को जलकल विभाग ने 3.69 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य सड़क निर्माण के साथ-साथ जलापूर्ति व्यवस्था को भी व्यवस्थित करना है, ताकि बाद में सड़क को दोबारा न खोदना पड़े।
विज्ञापन


मलौली बांध, डोमवा ढाला पर आयोजित कार्यक्रम में जेसीबी पर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग जैसे-जैसे नाला और सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ाएगा, उसी के अनुरूप जलकल विभाग भी पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य समानांतर रूप से करता रहेगा, जिससे परियोजना समयबद्ध ढंग से पूरी हो सके।

करीब 2700 मीटर लंबे इस मार्ग के दोनों किनारों पर कुल 5400 मीटर नई डी-आई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। आवश्यकता के अनुसार 250 मिमी, 200 मिमी और 150 मिमी व्यास की पाइप डाली जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के 800 से अधिक घरों को नए जलापूर्ति कनेक्शन का लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर और सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि छत्रधारी यादव, पार्षद विनोद पासवान, सहायक अभियंता राकेश यादव, अवर अभियंता धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें