गोरखपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन संशोधन संबंधी विषय जोड़ने की मांग को लेकर धरना दिया। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
जनपद मंत्री नरसिंह प्रसाद सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना में पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संशोधन का कोई प्रावधान नहीं है, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। डीपी सिंह ने बताया कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में भेदभाव के कारण यह स्थिति बनी है। धरना स्थल पर कई सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद