फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापार बंधु की बैठक में उठेगा पार्किंग, जलभराव ,चटोरी गली का मुद्दा

Wed, 22 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में 23 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली व्यापार बंधु की मासिक बैठक इस बार हंगामेदार रहने के आसार हैं। शहर के व्यापारी पार्किंग संकट, बारिश के दौरान हुए जलभराव, चटोरी गली का रास्ता खुलवाने और राप्ती कॉम्प्लेक्स में हुए भारी नुकसान समेत कई मुद्दों पर प्रशासन को घेरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों से बैठक से पहले अपनी समस्याएं लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि संबंधित विभागों से कार्रवाई रिपोर्ट ली जा सके। हाल की मूसलाधार बारिश में असुरन-गीता वाटिका मार्ग स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स के बगल में नाले की दीवार टूटने से परिसर और दुकानों में पानी भर गया था। इससे व्यापारियों का करोड़ों रुपये का माल खराब हो गया।
व्यापारी मणिनाथ गुप्ता ने कहा कि बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रभावित व्यापारियों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने कहा कि पिछली व्यापार बंधु बैठक में भी चटोरी गली का रास्ता खोलने का मुद्दा उठाया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चटोरी गली के दुकानदार नवीन सिंह का कहना है कि रास्ता खुलने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी। व्यापारी पवन जालान ने कहा कि नगर निगम हर वर्ष जलभराव रोकने के दावे करता है और करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। तीन दिन की बारिश ने सभी दावों की पोल खोल दी। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया खाद्य सुरक्षा विभाग कीअनावश्यक कार्रवाईयों के मुद्दे को उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें