फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटी यूपी वॉलीबाल टीम का हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर किया गया वॉलीबॉल टीम का स्वागतरेलवे स्टेशन पर किया गया वॉलीबॉल टीम का स्वागत
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल के हुबली में आयोजित सब जूनियर वाॅलीबाल नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश सब जूनियर वाॅलीबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मंगलवार को टीम के गोरखपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला वाॅलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्रा ने बताया कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। कोच सचिन पुनिया और मैनेजर सुनीता शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी किसी भी मैच में दबाव में नहीं आए और हर मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की एकजुटता और रणनीति टीम की जीत का प्रमुख आधार रही। इस उपलब्धि से प्रदेश ही नहीं, गोरखपुर का भी नाम रोशन हुआ है। खेल प्रेमियों ने टीम की इस सफलता पर खुशी जताई है। कोलकाता से गोरखपुर लौटी उत्तर प्रदेश सब जूनियर वाॅलीबाल टीम का रेलवे स्टेशन पर जिला वाॅलीबाल संघ सचिव बैजनाथ मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में श्याम नारायण शुक्ला, मालविका द्विवेदी, अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें