फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करमैनी पुल से किशाेरी ने राप्ती नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पारिवारिक विवाद के कारण किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। क्षेत्र के करमैनी पुल से शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे एक किशोरी ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए डोंगी नाव से उसे नदी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। बचाई गई किशोरी की पहचान बरईपुर की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह किशोरी और उसकी छोटी बहन में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था। घरवालों ने समझाते हुए डांट लगाई थी, जिससे किशोरी नाराज होकर बिना बताए करमैनी पुल की ओर चली गई। करमैनी चौकी इंचार्ज भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि किशोरी ने डांट-फटकार से नाराज होकर जान देने के उद्देश्य से पुल से नदी में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की आवाज सुनकर पास ही मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तुरंत डोंगी नाव से जाकर उसे बाहर निकाला। नदी में छलांग लगाते समय किशोरी के पेट में मूर्तियों विसर्जन की लड़कियों के कारण चोटें आईं। उसे एंबुलेंस बुलाकर कैंपियरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें