फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कॉस्मेटिक बिजनेस में मुनाफे का झांसा देकर 95 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर 95 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बशारतपुर निवासी तृप्ति पांडेय की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने सात आरोपियों प्रगति सिंह, उसके पति राहुल सिंह, देवर रोहित, बहन गरिमा, भाई आनंद, सहयोगी प्रदीप और सास-ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता तृप्ति पांडेय के अनुसार, वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात एक सैलून में प्रगति सिंह तोमर से हुई थी। बातचीत के दौरान प्रगति ने खुद को कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के बड़े कारोबार से जुड़ा बताया। उसने दावा किया कि उसका बिजनेस लखनऊ और दिल्ली में चल रहा है, जबकि गोरखपुर, देवरिया और बलिया में भी उसका व्यापक नेटवर्क है। प्रगति ने बताया कि इस कारोबार को उसका पूरा परिवार मिलकर संचालित करता है और इसमें निवेश करने पर तय समय में मोटा मुनाफा मिलता है।
आरोप है कि प्रगति और उसके परिजनों ने निवेश की रकम पूरी तरह सुरक्षित होने और अच्छा लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। उनके झांसे में आकर तृप्ति पांडेय ने अलग-अलग किस्तों में कुल 95 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। कुछ समय बीतने के बाद भी जब न तो मुनाफा मिला और न ही रकम लौटाई गई तो पीड़िता ने अपना रुपया मांगना शुरू किया। पीड़िता का कहना है कि दबाव बनाने पर आरोपियों ने उसे कई चेक दिए। लेकिन बैंक में लगाने पर सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद जब दोबारा मूल धन लौटाने की मांग की गई तो आरोप है कि प्रगति सिंह और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। तृप्ति ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी राज करन नय्यर से की। जांच में कॉस्मेटिक बिजनेस के नाम पर निवेश कराने और बाद में रकम न लौटाने के आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें