फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लेखपाल पर हमला, पुलिस ने घर में बंद कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कैंपियरगंज के सरपतहा गांव की घटना, अवैध निर्माण रुकवाने गए थे लेखपाल
लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में सरपतहां गांव में नवीन परती की भूमि पर कब्जे की शिकायत की गई थी। तब निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। रविवार को भोर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और जबरन मौके पर निर्माण कार्य कराने लगे। आरोप है कि लेखपाल रुकवाने पहुंचा तो भीड़ ने हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल को एक घर में बंद कर उसकी जान बचाई।
आरोप है कि भीड़ ने लेखपाल की बाइक को डंडे से पीटने के साथ चाबी व प्लग निकाल लिया। लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर कैंपियरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के सरपतहां गांव के बाबूलाल चौरसिया ने आराजी नं.530 रकबा 0.308 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। तहसील प्रशासन ने नए निर्माण पर रोक लगा दी थी। रविवार को भोर में भीड़ जुटाकर रोक के बावजूद निर्माण कराया जाने लगा। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचना देनी चाही लेकिन बात नहीं हो पाई।

तब ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के निर्देश के क्रम में करीब साढ़े आठ बजे लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्रा निर्माण रुकवाने पहुंचे। लेखपाल ने आरोप लगाया कि अवैध कब्जा रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के सामने उनपर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने बाबूराम चौरसिया के घर में छिपाकर उनकी जान बचाई। आरोपियों ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली और प्लग निकाल लिया।
विज्ञापन

लेखपाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी तो दूसरा पक्ष भी भीड़ के साथ थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें