फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस के राडार पर एक डॉक्टर और मरीज माफिया

Mon, 12 Aug 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से मरीजों को गुमराह कर ले जाने के मामले की तेज की जांच
विज्ञापन

मेडिकल के आसपास के नर्सिंग होम में आरोपी की सेटिंग, एक डॉक्टर भी जांच के दायरे में
पुलिस की जांच में सामने आया मामला, डॉक्टर की डिग्री जांच के लिए सीएमओ को भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज का झांसा देकर अप्रशिक्षित डॉक्टर के अस्पताल में ले जाने के मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस के राडार पर एक डॉक्टर और एक मरीज माफिया आ गया है। डॉक्टर की डिग्री की जांच के लिए गुलरिहा पुलिस ने सीएमओ से पत्राचार किया है, तो वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। खबर है कि आरोपी को इसकी भनक लग गई है और वह घर छोड़कर फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मरीज माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के सामने एक फर्जी अस्पताल की जानकारी हुई थी। एसडीएम, स्वास्थ्य अधिकारी व पुलिस ने जांच की और मामला सामने आ गया था। अब इसी मामले में दर्ज केस में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि अस्पताल में इलाज करने वाला एक डॉक्टर की डिग्री फर्जी है, जिसके सत्यापन के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। अब इसकी जांच के साथ ही एक ऐसे युवक का पता चला है, जो सरकारी अस्पताल से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाने का काम करता था। उसका ही नेटवर्क सरकारी अस्पताल में है। पुलिस उसी की तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरोह में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें