फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा ने मतदाताओं का नाम सूची से हटवाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने की साजिश का आरोप लगाया है। इस मामले में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि नीना थापा इंटर कॉलेज बूथ पर उन मतदाताओं का नाम हटाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता ने फार्म-07 भरकर जमा किया है जो वहीं रह रहे हैं। उनकी मांग है कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए। अपने पत्रक में लिखा है कि 322- शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-400 पर नीना थापा इंटर कॉलेज में नाम काटने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जफर अमीन डक्कू, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, अरविंद शुक्ल, बृजनाथ मौर्य, सचिदानंद यादव, गबीश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें