फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल फूंक कर दिखा रहा था करतब, 10 वर्षीय बालक का झुलसा चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- देवरिया का रहने वाला है बालक, एम्स में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। देवरिया जिले के भटनी निवासी 10 वर्षीय अंशु पेट्रोल फूंक कर करतब दिखाने के चक्कर में गंभीर रूप से झुलस गया। शुक्रवार को उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्लास्टिक सर्जन डॉ. शीशा कोंडा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है।
विज्ञापन

मासूम के साथ उसकी मां साधना मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर गांव में सरस्वती प्रतिमा स्थापित थी। इस दौरान कुछ कलाबाज गांव में आए और मुंह में पेट्रोल डालकर आग का छल्ला बनाने का करतब दिखा रहे थे। अंशु ने उन्हें देखकर उसी तरह का करतब करने की कोशिश की लेकिन पेट्रोल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में अंशु का चेहरा, साथ ही मुंह के अंदर का हिस्सा भी झुलस गया। परिजन और डॉक्टर दोनों ही उसकी स्थिति को गंभीर मान रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां दर्द निवारक, एंटीसेप्टिक और जलन कम करने वाली दवाओं के साथ प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी की जा रही है। साधना ने बताया कि इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील किया कि बच्चे कभी भी आग या पेट्रोल जैसी खतरनाक चीजों के साथ खेलें नहीं। अंशु के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस हादसे ने गांव और आस-पास के लोगों में भी हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें