फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भूसी लदी डीसीएम बिजली के खंभे से टकराई, कौड़ीराम चौराहे पर डेढ़ घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेन की मदद से डीसीएम को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कौड़ीराम। कौड़ीराम मेन चौक पर शुक्रवार देर शाम भूसी लदी डीसीएम असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के चलते चौराहे पर यातायात प्रभावित हो गया और करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूसी लदी डीसीएम धौंसा से गोला मार्ग होते हुए गोरखपुर की ओर जा रही थी। कौड़ीराम मेन चौक पर गोरखपुर मार्ग की ओर मुड़ते समय डीसीएम का एक पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में उतर गया। इससे वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और दुकानों की ओर झुकने लगा। डीसीएम को पलटता देख दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि वाहन पास में लगे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

डीसीएम के फंसते ही कौड़ीराम चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य चौराहा होने के कारण गोरखपुर, गोला और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाला यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से डीसीएम को सड़क से हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों की वजह से यहां अक्सर वाहन फंस जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बांसगांव थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें