फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में लगेगी अदालत, विद्यार्थी करेंगे पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थी अब सिर्फ कानून की धाराएं नहीं पढ़ेंगे, बल्कि अदालत की तरह मुकदमों की सुनवाई और पैरवी का अभ्यास भी करेंगे। विधि विभाग में मूट कोर्ट को नियमित गतिविधि बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यार्थियों की टीमें गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन

टीमों को अलग-अलग केस आवंटित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थी वकील की भूमिका निभाते हुए अपने पक्ष में दलीलें पेश करेंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने हर सप्ताह मूट कोर्ट आयोजित करने का निर्देश दिया है। हालांकि, इसके लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की चुनौती भी है।
विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एलएलबी की 330 और बीए-एलएलबी की 132 सीटें हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में कुल 462 सीटों पर विद्यार्थियों को विधि शिक्षा दी जाती है। बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम स्ववित्तपोषित है। स्नातक के अंतिम सेमेस्टर में मूट कोर्ट का आयोजन होता है। मूट कोर्ट के कई बार आयोजन का प्रावधान है। अब विभाग इसे नियमित गतिविधि करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

विधि विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अहमद नसीम के अनुसार, इस सत्र का पहला मूट कोर्ट 25 नवंबर को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन पोस्टर, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। मूट कोर्ट में विद्यार्थियों को काल्पनिक मुकदमों के आधार पर न्यायालय की कार्यप्रणाली, कानूनी तर्क और बहस का अभ्यास कराया जाएगा। टीमें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें