फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा में बनेगा एंटरटेनमेंट जोन से लैस कामर्शियल कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
47.90 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम के वार्ड-30 में गुलरिहा थाने के पीछे करीब 5164 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कामर्शियल कॉम्प्लेक्स कम एंटरटेनमेंट जोन विकसित किया जाएगा। यह परियोजना राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित की गई थी। इसे बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति से मंजूरी प्राप्त हो गई।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस परियोजना को तैयार किया गया है, ताकि शहर में खेल और मनोरंजन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस कॉम्प्लेक्स की डिजाइन उत्तर प्रदेश जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट-19 की ओर से तैयार की गई है। बेसमेंट पार्किंग के साथ भूतल और चार मंजिला यह कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। पार्किंग में 49 दोपहिया और 34 चारपहिया वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

परिसर में स्विमिंग पूल, बॉक्स क्रिकेट, मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया, दुकानें, शूटिंग रूम, बॉलिंग एली, टेबल टेनिस, एरोबिक्स सेंटर, किड्स जोन और आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग और जिमनास्टिक जैसे खेलों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन

सीएंडडीएस यूनिट-19 के प्रोजेक्ट मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद के अनुसार, यह परिसर युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से नगर निगम को राजस्व प्राप्त करने के कई स्रोत बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें