फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक कर्मचारी पर दो कार्यालयों का जिम्मा, निलंबित हुआ तो दोनों बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम के विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां तैनात एक कर्मचारी पर दो विभागों का जिम्मा था। वह निलंबित हुआ तो दोनों कार्यालयों पर ताला लटक गया। दोनों कार्यालय बंद हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार्यकारी सहायक को कार्यालय अधीक्षक के साथ-साथ विद्युत माध्यमिक कार्य खंड में टेंडर बाबू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। वह करीब दो वर्षों से यह दोनों दायित्व संभाल रहा था। अगस्त 2025 में कार्यकारी सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता की ओर से जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपों को देखते हुए तीन फरवरी को कार्यकारी सहायक से टेंडर बाबू का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया। इसके बाद जांच रिपोर्ट में कार्यकारी सहायक को दोषी पाया गया और उसे निलंबित कर दिया गया।
उसके निलंबन के बाद कर्मचारियों की कमी के कारण दोनों कार्यालयों में ताला लटक गया है। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई काम तो ठप पड़ गए हैं। अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें