गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर गांव में दो माह से लापता बुजुर्ग नासीर (60) का कंकाल बुधवार को गांव की पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चों ने पोखरी किनारे बेर तोड़ते समय शव देखा और शोर मचाया। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार, खानिमपुर निवासी अमर सिंह के घर करीब चालीस साल पहले एक युवक भूख-प्यास से परेशान होकर आया था। उन्होंने उसे खाना खिलाया और युवक ने अपना नाम नासीर बताया। तब से वह अमर सिंह के घर रहकर घर का काम करने लगा।