फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा : पकड़े गए अभ्यर्थी का साल्वर गिरोह से कनेक्शन की आशंका, बिहार गई क्राइम ब्रांच की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी के किसी संगठित नकल गिरोह या साल्वर नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की एक टीम बिहार के नालंदा जिले भेजी गई है, जहां आरोपी के परिजनों और करीबी संपर्कों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

यह मामला एम्स थाना क्षेत्र स्थित नीना थापा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का है। बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के बेलवरिया निवासी रामप्रकाश चौहान सिपाही भर्ती परीक्षा देने गोरखपुर आया था। जांच व्यवस्था के बावजूद वह मोबाइल फोन को अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा कक्ष में पहुंच गया था।
परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कक्ष निरीक्षकों ने निगरानी बढ़ाई तो वह प्रश्नपत्र की फोटो लेने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद केंद्र प्रशासन ने उसे परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस के हवाले कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर एम्स पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा संकेत नहीं
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में अब तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि प्रश्नपत्र की फोटो या कोई संदेश बाहर भेजा गया था। हालांकि पुलिस इसे केवल व्यक्तिगत लापरवाही मानकर नहीं चल रही है। पुलिस का मानना है कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मोबाइल फोन का परीक्षा कक्ष तक पहुंचना संदेह पैदा करता है। इसी आधार पर यह जांच की जा रही है कि आरोपी किसी नकल गिरोह या संगठित नेटवर्क से जुड़ा था या नहीं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम नालंदा भेजी गई है।


बोले एसपी सिटीपुलिस टीम बिहार भेजी गई है। जहां आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी और जमीनी दोनों स्तरों पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें