टेक्नो प्लास्ट कंपनी का भी तेजी से चल रहा है काम
गीडा सेक्टर 28 (प्लास्टिक पार्क) में टेक्नो प्लास्ट कंपनी का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 100 करोड़ लागत वाली इस कंपनी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। गीडा के एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि इस ग्रुप की देश में 14 अन्य कंपनियां भी हैं। यह कंपनी हार्ड प्लास्टिक बनाती है, जिससे जार व अन्य उपकरण बनाए जाते हैं।
उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनकर उभर रहा है। गीडा व आसपास के इलाके में करीब 11 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। कुछ फैक्टरियां बनकर तैयार हैं तो कुछ से उत्पादन शुरू हो चुका है। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।