फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीनगर में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, 17 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 26 Oct 2020 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में रविवार और सोमवार को आई रिपोर्ट में जिले में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1665 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2931 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को खलीलाबाद क्षेत्र के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2931 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 85 लोग एक्टिव है। 2806 लोग ठीक हो चुके है। 1665 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3133 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें