फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विशेष लोक अदालत में 802 मामलों का निस्तारण

Mon, 30 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण के लिए जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सुलह और समझौते के आधार पर कुल 802 मामलों का निस्तारण किया गया। हेल्प डेस्क के माध्यम से वादकारियों को संबंधित न्यायालय, मामले के निस्तारण और भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। भुगतान सेतु एप के जरिए भुगतान करने में भी सहायता उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

वादकारियों को सहूलियत देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मिनाक्षी सिन्हा ने न्यायालय के विभिन्न प्रवेश द्वारों और अदालतों में पैरालीगल वॉलंटियर्स की तैनाती की थी।
शनिवार को आयोजित लोक अदालत में सचिव ने विभिन्न न्यायालयों और हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वादकारियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत का उद्देश्य कम खर्च में त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के साथ लंबित मामलों का निस्तारण कर न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें