फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव, 28 संक्रमित हुए स्वस्थ

Sat, 31 Oct 2020 06:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में शनिवार को कोरोना से आठ नए लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5322 हो गई है। राहत की बात यह रही कि जांच में 28 मरीज स्वस्थ मिले।

विज्ञापन


अब कोरोना महामारी को हराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5122 हो गई है। कुल 56 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 848 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 840 निगेटिव और आठ पॉजिटिव केस हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र से तीन, फाजिलनगर से तीन और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं।

इस तरह अब तक कराई गई 183285 लोगों की जांच में 5380 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। 28 मरीज जांच में स्वस्थ मिले, जिन्हें लेकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 5122 हो गई है।
विज्ञापन


56 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है, जबकि 202 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण दर 2.93 प्रतिशत, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 95.20 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें